भाजपा गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटिल के जन्मदिन पर सेवा यज्ञ

प्रेक्षा सेवा फाउंडेशन द्वारा 100 बच्चियों के सुकन्या समृद्धि योजना खाते खोले
सूरत। विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से सेवा की ज्योति प्रज्वलित रखने वाले प्रेक्षा सेवा फाउंडेशन द्वारा सेवा के माध्यम भाजपा गुजरात प्रदेश अध्यक्ष एवम नवसारी सांसद सी. आर. पाटिल का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से 100 बच्चियों के सुकन्या समृद्धि योजना खाते खोले गए, जिसमें एक हजार रुपए भी फाउंडेशन की ओर से जमा किए गए।
प्रेक्षा सेवा फाउंडेशन की ओर से वार्ड नंबर 22 की पार्षद व स्थायी समिति सदस्य रश्मि साबू ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन वेसु भरथाना स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में किया गया। इस मौके पर सांसद और गुजरात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटिल, गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी, विधायक संदीप देसाई और श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। प्रेक्षा सेवा फाउंडेशन ने सुकन्या समृद्धि योजना से 100 बालिकाओं को लाभान्वित किया। फाउंडेशन की ओर से इस योजना के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा में खाते खोले गए और प्रत्येक खाते में फाउंडेशन की ओर से एक- एक हजार रुपए जमा कराए गए। गौरतलब है कि प्रेक्षा फाउंडेशन द्वारा निरन्तर सेवा कार्य किये जाते हैं। इससे पहले विधवा सहायता योजना, स्वास्थ्य जांच शिविर, विकलांग सहायता, सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और 100 कुपोषित बच्चों को भी फाउंडेशन ने गोद लिया है।
More Stories
तिरंगे की गरिमा के लिए सूरत में 350 स्थानों पर कलेक्शन बॉक्स, शक्ति ग्रुप की पहल
सूरत फ्यूचर फाउंडेशन और शक्ति ग्रुप कंपनीज की इंडिया पोस्ट (सूरत डिवीज़न) के सहयोगसे पहल; 21 अगस्त तक बॉक्स में...
पारुल यूनिवर्सिटी छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस पर चलाया स्वच्छता अभियान
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 21 अगस्त: स्वतंत्रता केवल उस आजादी को याद करने के बारे में नहीं है, जिसके लिए हमने...
पारुल यूनिवर्सिटी छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस पर चलाया स्वच्छता अभियान
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 20 अगस्त: स्वतंत्रता केवल उस आजादी को याद करने के बारे में नहीं है, जिसके लिए हमने...
सूरत में पहली बार तीन दिवसीय ‘कृष्णोत्सव’: भक्ति, प्रेम और उत्सव का अनूठा संगम
सूरत (गुजरात) [भारत],19 अगस्त: जन्माष्टमी के पावन पर्व को आधुनिकता और आध्यात्मिक अनुभूति के अनूठे संगम के साथ मनाने के...
तिरंगे से लेकर पौधों तक, इगतपुरी के आदिवासी स्कूल में आज़ादी बनी बच्चों के सपनों की उम्मीद
नई दिल्ली,13 अगस्त: इगतपुरी की पहाड़ियों के बीच 15 अगस्त की सुबह हमेशा कुछ अलग ही होती है, हवा में...
एडवोकेट जीवनदत्त अरगड़े को किसान कांग्रेस में पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी
आगामी विधानसभा चुनावों की पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण नियुक्ति; किसानों और कृषि श्रमिकों के मुद्दों पर संगठन को मजबूत करने पर...
