निषित कुमार (बबलू चौधरी) को पर्यवारण संरक्षण के लिए इथोपियन दूतावास ने किया सम्मानित
शहरी विकास और मानव हितों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राजस्थान के झुंझुनू जिले के मशहूर पर्यावरणविद व सामाजिक कार्यकर्ता निषित कुमार (बबलू चौधरी) को दूतावास में सम्मानित किया गया। शुक्रवार को भारत-अफ्रीका संबंधों के मद्देनजर दिल्ली स्थित इथोपियन दूतावास में अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य निष्पादन के लिए विभिन्न प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में निषित कुमार द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में किए जा रहे अथक प्रयासों के लिए इथोपिया के राजदूत द्वारा इथोपिया दूतावास में सम्मानित किया. निषित झुंझुनू शहर के बीचों बीच स्थित बीहड़ स्थान को इको टूरिज्म स्पेस के रूप में बसाने का बेहतरीन प्रयास कर रहे है। इसी के साथ इनका यह प्रयास आगामी 10 सालों में शहरी विकास की ओर अपने विजन के लिए अग्रसर हैं. निषित झुंझुनू में स्थित पहाड़ व पर्यावरण को लेकर भी कई परियोजनाओं पर कार्य कर रहे हैं।
इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 100 से ज्यादा ट्राइसिकिल वितरित कर यह चर्चा में रहे। लगभग 17 गौशालाओं को 55 लाख की आर्थिक मदद करने वाले निषित का कहना है कि झुंझुनू जिले में जब भी कोई गौशाला खोली जाएगी वह हर संभव मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे। इसके अलावा चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी निषित कुमार अपने गांव की 6 बीघा जमीन दान कर अस्पताल का निर्माण करा रहे हैं। ज्ञात रहे लंपी जैसी महामारी के समय पर भी इन्होंने गौशालाओं में 13 लाख का पैकेज अपने स्तर पर देते हुए संवेदनशीलता का उदाहरण स्थापित किया।
More Stories
श्री हनुमच्छिव दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न
पश्चिमी चंपारण (बिहार), फरवरी 18: ग्राम तरकुलवा, पोस्ट बेलवा मोड़, प्रखंड बगहा, जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) में श्री सीताराम हनुमत् सेवा ट्रस्ट...
इतिहास से भविष्य तक: हरि चंदना आईएएस की विरासत संरक्षण यात्रा
हैदराबाद (तेलंगाना), फरवरी 17: उस्मानिया विश्वविद्यालय प्रशासन और हैदराबाद मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HMDA) के सहयोग से, परिसर में स्थित अतीत...
प्रशांत मिश्रा: उद्योग नेतृत्व से शिव साधना की ओर — अनेक सफल उपक्रमों की प्रेरक यात्रा
नई दिल्ली, फरवरी 11: हर सफल उद्योगपति के पास उपलब्धियों की सूची होती है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी...
भूली-बिसरी विरासत में नई जान: हरि चंदना आईएएस की दृष्टि
हैदराबाद (तेलंगाना), फरवरी 09: हैदराबाद के ऐतिहासिक उस्मानिया विश्वविद्यालय परिसर में स्थित अतीत की एक भूली हुई धरोहर — मह लका बाई बावड़ी — आज दशकों की उपेक्षा के बाद पुनर्जीवित होकर फिर से अपने वैभव में खड़ी है। कभी मलबे से भरी और समय की धूल में खोई यह 18वीं सदी की संरचना अब सावधानीपूर्वक संरक्षण और पारिस्थितिक पुनर्जीवन के माध्यम से एक जीवंत विरासत स्थल में बदल चुकी है। इस पुनरुत्थान के केंद्र में हैं हरि चंदना आईएएस, जिनकी प्रशासनिक सोच निरंतर स्थिरता, संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता को जोड़ती रही है। यह बावड़ी का पुनर्जीवन कोई एकल उपलब्धि नहीं, बल्कि तेलंगाना भर में विरासत संरक्षण की उस निरंतर परंपरा का हिस्सा है, जिसे उन्होंने नेतृत्व प्रदान किया है।...
भगवान विश्वकर्मा जयंती पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा जी ने दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 31 जनवरी: भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हितेश विश्वकर्मा...
डेमोक्रेटिक संघ की चेंज मेकर्स लिस्ट 2025 में शामिल हुईं आईएएस हरि चंदना
हैदराबाद (तेलंगाना), जनवरी 29: लोकतांत्रिक मूल्यों को मज़बूती देने और नागरिकों की भागीदारी को सशक्त बनाने के लिए कार्यरत सामाजिक...
