जैन सोशल ग्रुप ने भगवान महावीर के 2623वें जन्मोत्सव पर किया शानदार कार्यक्रम का आयोजन
भगवान महावीर के 2623वें जन्मोत्सव पर देश के अलग–अलग कोनों में कई भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ है। इसी क्रम में देश की राजधानी दिल्ली में भी भगवान महावीर के 2623वें जन्मोत्सव पर काफी बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जैन सोशल ग्रुप दिल्ली और अणुव्रत न्यास के जरिए भगवान महावीर के 2623वें जन्मोत्सव का आयोजन बड़े शानदार तरीके से दिल्ली के अनुव्रत भवन में किया गया। साथ ही इस मौके पर जैन सोशल ग्रुप ने जल बचाओ अभियान की शुरुआत की।
इस कार्यक्रम के दौरान जैन समाज के चारों फिरकों के कई गणमान्य लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए और जैन एकता का संदेश दिया। साथ ही नृत्य की भी कई प्रस्तुति दी गई। साथ ही कोलकाता से आए हुए गायकार मोहित बोथरा ने इस दौरान कई भक्ति के गीत गाए और पूरे सभागार में बैठे हर भक्त को वीर प्रभु की भक्ति से सरोबार कर दिया।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में हाई कोर्ट के न्यायधीश सुधीर जैन, धन्यकुमार जिनप्पा गुंडे (सदस्य– राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, भारत सरकार), जम्बूप्रसाद जैन (अध्यक्ष –भारतवर्षीय दिगम्बर तीर्थक्षेत्र कमेटी) और केसी जैन ( रिटायर्ड IRS) कार्यक्रम में शामिल हुए।
जैन सोशल ग्रुप, दिल्ली के अध्यक्ष अभिषेक जैन ने इस दौरान भगवान महावीर के कई आदर्शों के बारे में बताया। साथ ही संस्थापक अध्यक्ष हरीश चौधरी और पूर्व अध्यक्ष अभय चंडालिया ने बताया कि इस मौके पर जैन सोशल ग्रुप ने जल बचाओ अभियान की शुरुआत की।
कार्यक्रम को लेकर सचिव आदीप वीर जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में “समर्पण भगवान महावीर को 2.O” प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा भी की गई और पेट्रोन सदस्यों का सम्मान किया गया। महावीर जन्मोत्सव के इस कार्यक्रम में भक्ति के आनंद और जैन एकता की अनूठी मिसाल दिखी।
More Stories
श्री हनुमच्छिव दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न
पश्चिमी चंपारण (बिहार), फरवरी 18: ग्राम तरकुलवा, पोस्ट बेलवा मोड़, प्रखंड बगहा, जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) में श्री सीताराम हनुमत् सेवा ट्रस्ट...
इतिहास से भविष्य तक: हरि चंदना आईएएस की विरासत संरक्षण यात्रा
हैदराबाद (तेलंगाना), फरवरी 17: उस्मानिया विश्वविद्यालय प्रशासन और हैदराबाद मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HMDA) के सहयोग से, परिसर में स्थित अतीत...
प्रशांत मिश्रा: उद्योग नेतृत्व से शिव साधना की ओर — अनेक सफल उपक्रमों की प्रेरक यात्रा
नई दिल्ली, फरवरी 11: हर सफल उद्योगपति के पास उपलब्धियों की सूची होती है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनकी...
भूली-बिसरी विरासत में नई जान: हरि चंदना आईएएस की दृष्टि
हैदराबाद (तेलंगाना), फरवरी 09: हैदराबाद के ऐतिहासिक उस्मानिया विश्वविद्यालय परिसर में स्थित अतीत की एक भूली हुई धरोहर — मह लका बाई बावड़ी — आज दशकों की उपेक्षा के बाद पुनर्जीवित होकर फिर से अपने वैभव में खड़ी है। कभी मलबे से भरी और समय की धूल में खोई यह 18वीं सदी की संरचना अब सावधानीपूर्वक संरक्षण और पारिस्थितिक पुनर्जीवन के माध्यम से एक जीवंत विरासत स्थल में बदल चुकी है। इस पुनरुत्थान के केंद्र में हैं हरि चंदना आईएएस, जिनकी प्रशासनिक सोच निरंतर स्थिरता, संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता को जोड़ती रही है। यह बावड़ी का पुनर्जीवन कोई एकल उपलब्धि नहीं, बल्कि तेलंगाना भर में विरासत संरक्षण की उस निरंतर परंपरा का हिस्सा है, जिसे उन्होंने नेतृत्व प्रदान किया है।...
भगवान विश्वकर्मा जयंती पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा जी ने दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 31 जनवरी: भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हितेश विश्वकर्मा...
डेमोक्रेटिक संघ की चेंज मेकर्स लिस्ट 2025 में शामिल हुईं आईएएस हरि चंदना
हैदराबाद (तेलंगाना), जनवरी 29: लोकतांत्रिक मूल्यों को मज़बूती देने और नागरिकों की भागीदारी को सशक्त बनाने के लिए कार्यरत सामाजिक...
