बेंगलुरु भगदड़ पीड़ितों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और परिवारों को आर्थिक सहायता
बेंगलुरु (कर्नाटक), जून 10: कर्नाटक के बेंगलुरु में भगदड़ की एक दर्दनाक घटना में 11 लोगों की जान चली गई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की भव्य जीत का जश्न मनाने के लिए लाखों लोग एकत्र हुए थे। भीड़ बेकाबू हो गई और परिणामस्वरूप भगदड़ मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 युवाओं की इस हादसे में मृत्यु हो गई।
प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और राम कथा वाचक पूज्य मोरारी बापू ने इस करुण घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है और उनके परिवारजनों को ₹15,000-₹15,000 की सहायता राशि अर्पण की है। कुल सहायता राशि ₹1,65,000 है।

एक अन्य दुखद घटना में, द्वारका की गोमती नदी में स्नान करते समय जामनगर की एक युवती की डूबने से मृत्यु हो गई। पूज्य बापू ने उस युवती को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उसके परिवार को ₹15,000 की सहायता समर्पित की है।
पूज्य बापू ने सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्री हनुमानजी के चरणों में प्रार्थना की है और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
<p>The post बेंगलुरु भगदड़ पीड़ितों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और परिवारों को आर्थिक सहायता first appeared on PNN Digital.</p>
More Stories
जेम्स एंड ज्वैलरी एग्जीबिशन में इजुसा का Rs 1 लाख वाला फ्रेंचाइजी ऑफर बना आकर्षण
एग्जीबिशन में शानदार प्रतिक्रिया के बाद दिवाली तक बढ़ाया गया 90 दिन बाद बायबैक वाला विशेष ऑफर जयपुर (राजस्थान), 3...
एससीओ ट्रेड काउंसिल ने निखिल गोयल की मानद नियुक्ति और संगठनात्मक स्थिति पर स्पष्टीकरण जारी किया
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर: एससीओ ट्रेड काउंसिल के सचिवालय ने निखिल गोयल के संगठन के साथ पूर्व मानद जुड़ाव और...
Invertis University के Prem Kumar Shreshtha करेंगे World Armwrestling में भारत का प्रतिनिधित्व
National level performance के बाद MBA Student Prem Kumar Shreshtha को Global Championship में compete करने का मिला अवसर नई...
बुजुर्गों के लिए RetiredPeople.in ग्लोबल पहल शुरू
दुनिया भर के सेवानिवृत्त लोगों को 24x7x365 जोड़ने वाला नया प्लेटफॉर्म संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1...
संविधान पे चर्चा 4.0 में पारुल विश्वविद्यालय में विधिज्ञों ने संविधान पर की परिचर्चा
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 1 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय में अपने अनुठे कानून सम्बन्धित कॉन्क्लेव संविधान पे चर्चा के चौथे संस्करण का...
Invertis University के Prem Kumar Shreshtha करेंगे World Armwrestling में भारत का प्रतिनिधित्व
National level performance के बाद MBA Student Prem Kumar Shreshtha को Global Championship में compete करने का मिला अवसर नई...
